{"_id":"69ce61e434853fa81b0c2a7e","slug":"livestock-minister-dharampal-singh-says-pasture-lands-will-be-freed-from-encroachment-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- चरागाह की जमीनें कराई जाएंगी कब्जामुक्त, गोशाला स्तर पर बनेगा भूसा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- चरागाह की जमीनें कराई जाएंगी कब्जामुक्त, गोशाला स्तर पर बनेगा भूसा बैंक
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गोशाला स्तर पर भूसा बैंक बनाया जाएगा। इसके साथ चरागाह की जमीनों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी में 14 लाख गायों को साढ़े सात हजार गोशालाओं में संरक्षित किया गया है। इनको अच्छा संरक्षण मिल सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोशाला स्तर पर भूसा बैंक बनाने को कहा है। इसमें हमेशा 10 क्विंटल भूसा रहेगा। चरागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उस पर हरा चारा उगाया जाएगा। इसके लिए नगर विकास, पशुपालन, पंचायतीराज विभाग, ग्राम विकास, राजस्व, पुलिस की तरफ से टीम गठित कर दी गई हैं। सीवीओ इसके संयोजक रहेंगे।
Trending Videos
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो, उसके लिए पशुपालन भी करना होगा। नंदिनी कृषक समृद्वि योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्वि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना चलाई जा रही है। किसान गायों को कम दूध देने पर छोड़ दे रहे हैं, इसके लिए नस्ल सुधार पर फोकस किया जा रहा है। इसमें किसानों को सीमन फ्री में देने का काम किया जा रहा है। इसमें देसी गाय, शाहीवाल, गिरी, हरियाणवी, गंगा गिरी, पारपारकर गाय का सीमन फ्री में दिया जा रहा है। वहीं बछिया ही पैदा हो इसका सीमन 100 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव के सिलिंडर व तेल की किल्लत का आरोप लगाने पर मंत्री ने कहा कि गैस व एलपीजी की समस्या देश ही नहीं दुनिया में है। भारत सरकार की पहल पर होर्मुज जल रास्ते से भारत का तिरंगा लगाकर ईरान व ओमान के जल मार्ग से लाया जा रहा है। प्रदेश में कहीं भी किल्लत नहीं है। अखिलेश के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उनके पास जाति का एजेंडा है और वह पीडीए के लिए काम करते हैं। अब वह भी फ्लॉप हो गया है। 2027 में योगी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
''यूपी में मजूर के बेटे बनेंगे हजूर'
प्राइवेट स्कूलों में महंगी हुई शिक्षा पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसको लेकर जिला प्रशासन से बात करेंगे। फिलहाल देश, प्रदेश की सरकार बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम कर रही हैं जिससे आम जनता को राहत मिल सकें। पीएम मोदी का नारा है कि हजूर का बेटे ही हजूर नहीं बनेंगे अब मजूर के बेटे भी हजूर बनेंगे। यूपी सरकार इसी शिक्षा पद्धति पर काम कर रही है।