फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strongmen chased the family along the road and beat them.

Bareilly News: दबंगों ने परिवार को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strongmen chased the family along the road and beat them.
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर में लाइखेड़ा रोड निवासी सुधा गुप्ता ने पड़ोसी नत्थूलाल, अंकित, सुधीश, सचिन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके परिवार को सड़क पर दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

सुधा की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कूड़ा डालने को लेकर आरोपी गाली देने लगे। विरोध किया तो लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बेटियां बचाने आईं तो सभी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। पति विजय और बेटा शिवम बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। आरोपियों ने हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने घायल सुधा, विजय और शिवम का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। विजय के हाथ में चोट आई है उन्हें बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी की जायेगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed