{"_id":"6ae45182aa8ccb2b49048f5c","slug":"scramble-for-seats-on-trains-in-shahjahanpur-due-to-a-surge-of-pet-candidates-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा: शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों के हुजूम के चलते सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा: शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों के हुजूम के चलते सीट के लिए मारामारी
Fri, 30 Oct 2026 01:43 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
शुक्रवार को पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मची। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट के लिए धक्का-मुक्की हुई, जिससे सामान्य यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
स्टेशन पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मच गई। सीट पर कब्जा जमाने के लिए अभ्यर्थी एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस दौरान ट्रेन में सीट पाने के लिए काफी मारामारी रही। भीड़ के चलते सामान्य यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही अभ्यर्थियों का हुजूम कोचों की ओर दौड़ पड़ा। जनरल कोच में पहले से ही यात्रियों की भीड़ थी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति और भीड़भाड़ वाली हो गई। सामान्य यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत हुई। पीईटी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन