फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Avnish expressed remorse before the police, stating that in a fit of rage, he struck his wife multiple times with an axe.

Shahjahanpur News: पुलिस के सामने पछताया अवनीश... बोला- गुस्से में पत्नी पर किए कुल्हाड़ी से कई वार

Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Avnish expressed remorse before the police, stating that in a fit of rage, he struck his wife multiple times with an axe.
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अवनीश। स्रोत : मीडिया सेल
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। पत्नी सुशीला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के बाद भागा अवनीश बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह अपने छह वर्षीय बेटे सोहन को साथ लेकर नदी किनारे कटरी में छिपा रहा और रात वहीं बिताई। पुलिस ने अहिबरन मड़ैया के पास हाईवे किनारे स्थित सचिवालय के निकट से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अवनीश फफककर रो पड़ा। उसने कहा कि गुस्से में उससे जो कदम उठ गया, वह ऐसा कभी नहीं चाहता था। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद तीनों मासूम बच्चों के सामने परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अवनीश ने पूछताछ में बताया है कि वह परिवार को लुधियाना ले जाना चाहता था, जबकि सुशीला दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर दोनों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान बच्चों के सामने ही उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुशीला पर कई वार किए।
विज्ञापन

गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने छह वर्षीय बेटे सोहन को लेकर भाग गया। बेटे के साथ पूरी रात रामगंगा नदी किनारे बिताई। इधर पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रोने लगा और बार-बार गुस्से में हत्या हो जाने की बात कहता रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोस्टमाॅर्टम में देरी से नहीं हो सका अंतिम संस्कार

पोस्टमाॅर्टम में देरी के कारण बृहस्पतिवार को भी सुशीला का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मृतका के भाई अभिषेक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम हाउस से शव लेकर पहुंचने में काफी देर हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन देर होने के कारण शव को मायके फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गंधिया गांव ले जाया गया। अब शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा। मुखाग्नि के लिए बड़े बेटे को बुलाया गया है। वह काफी सहमा हुआ है।
--
मां की मौत, पिता जेल में...अब बच्चों की परवरिश की चिंता

सुशीला की मौत और अवनीश की गिरफ्तारी के बाद तीनों बच्चों डेढ़ वर्षीय रोहन, चार वर्षीय प्रियंका और छह वर्षीय सोहन की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। घटना के बाद रात में प्रियंका और रोहन को पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आश्रय दिया गया था। वहीं, पुलिस को आरोपी के साथ मिला छह वर्षीय सोहन गांव में रहने वाली अपनी चाची की सुपुर्दगी में है।
अवनीश के तीन भाई केशवपाल, जगतपाल और रामरहीश हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। सुशीला के माता-पिता नहीं हैं। घटना के बाद सभी पुरुष घर से चले गए हैं। घटना के बाद अवनीश के घर और आसपास की गली में सन्नाटा पसरा है। पारिवारिक विवाद में हुई हत्या ने न केवल सुशीला की जिंदगी खत्म कर दी, बल्कि तीनों बच्चों को भी मां और पिता दोनों से दूर कर दिया है।

--
सिर, गर्दन और सीने पर किए गहरे जख्म



सुशीला का बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके सीने, गर्दन और सिर पर गहरे जख्म मिले हैं। प्रहार इतनी तेजी से किए गए कि इन स्थानों की हड्डी तक टूट गई है।

अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अवनीश। स्रोत : मीडिया सेल

अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अवनीश। स्रोत : मीडिया सेल

अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अवनीश। स्रोत : मीडिया सेल

अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी अवनीश। स्रोत : मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed