फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DIOS honored the child scientists

Shahjahanpur News: बाल वैज्ञानिकों को डीआईओएस ने किया सम्मानित

Thu, 29 Oct 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
DIOS honored the child scientists
शाहजहांपुर में जीजीआईसी में प्रतिभागी छात्रा को सम्मानित करते डीआईओएस। संवाद
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित मॉडलों को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। बाल वैज्ञानिकों को डीआईओएस ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के अंतिम दिन डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। प्रदर्शनी की थीम सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रही। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. शाहिस्ता खान, प्रो. हर्ष पाराशरी ने मॉडलों को देखकर चयन किया।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्राओं के मॉडलों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। डीआईओएस व प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में नेहा मिश्रा, प्रीति छावड़ा, प्रभा साहू, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed