{"_id":"6adb7f3d20ec68e82e0fcb11","slug":"teacher-mlc-election-bareilly-moradabad-division-records-73-69-percent-polling-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद खंड में 73.69 प्रतिशत मतदान, अमरोहा सबसे आगे, पीलीभीत पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद खंड में 73.69 प्रतिशत मतदान, अमरोहा सबसे आगे, पीलीभीत पिछड़ा
Fri, 23 Oct 2026 09:12 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:12 PM IST
सार
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को नौ जिलों में कुल 73.69 प्रतिशत मतदान हुआ। अमरोहा 93.88 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि पीलीभीत में सबसे कम 61.73 प्रतिशत वोट पड़े। बरेली में 6,763 मतदाताओं में से 4,871 ने वोट डाले।
विज्ञापन
शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद खंड के नौ जिलों में कुल 73.69 प्रतिशत मतदान हुआ। 93.88 फीसदी मतदान के साथ अमरोहा सबसे आगे, जबकि 61.73 फीसदी मतदान के साथ पीलीभीत सबसे पीछे रह गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार, मतदान के शुरुआती दो घंटों में 13.71 प्रतिशत मतदान हुआ, पर दोपहर 12 बजे तक आंकड़ा 38.16 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक 59.31 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक नौ जिलों के 94 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत कुल 47,701 (27,013 पुरुष और 20,688 महिलाएं) मतदाताओं में से 35,149 (20,855 पुरुषों और 14,294 महिलाओं) ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में 4871 मतदाताओं ने डाले वोट
बरेली में 6,763 मतदाता में से 4,871 (2,790 पुरुष और 2,081 महिला) मतदाताओं ने वोट डाले। मुरादाबाद में 75.31, रामपुर में 74.86, बरेली में 72.02, संभल में 71.42, शाहजहांपुर में 70.82, बदायूं में 70.67, बिजनौर में 68.12 फीसदी मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने बताया कि मतदान सकुशल शांतिपूर्ण हुआ। मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
बरेली में 6,763 मतदाता में से 4,871 (2,790 पुरुष और 2,081 महिला) मतदाताओं ने वोट डाले। मुरादाबाद में 75.31, रामपुर में 74.86, बरेली में 72.02, संभल में 71.42, शाहजहांपुर में 70.82, बदायूं में 70.67, बिजनौर में 68.12 फीसदी मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने बताया कि मतदान सकुशल शांतिपूर्ण हुआ। मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद मंडल में पारदर्शिता के साथ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पिछले चुनाव के सापेक्ष कुछ जिलों में मत प्रतिशत बढ़ा तो कहीं कम हुआ है। अब तक आंकड़ों के अनुसार करीब 73 फीसदी मतदान हुआ जो अच्छा है। सभी पोलिंग पार्टियां, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट ने जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई हैं। उम्मीदवार और राजनीतिक दलों को भी निगरानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।