सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenage girl misdeeds by 60-year-old neighbour in bareilly

Bareilly News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 60 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 60 साल के शख्स ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

Teenage girl misdeeds by 60-year-old neighbour in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 60 साल के शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि शख्स ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी, तभी पड़ोस का रहने वाला 60 वर्षीय शख्स घर में घुस गया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर किशोरी के माता-पिता को भी धमकाया 
पीड़िता के माता-पिता जब घर लौटे तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसके माता-पिता शिकायत करने गए तो आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला गांव पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed