Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari Mela on the banks of the Ramganga River is gaining momentum

बरेली: रामगंगा नदी के तट पर चौबारी मेले में बढ़ने लगी रौनक, झूले और दुकानों से सजने लगा मैदान

Tue, 17 Nov 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 02:15 AM IST
सार

रामगंगा नदी के किनारे लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह मेला 20 से 28 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा।

विज्ञापन
Chaubari Mela on the banks of the Ramganga River is gaining momentum
चौबारी मेले में लग रहे झूले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में रामगंगा नदी के किनारे लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में रौनक बढ़ने लगी है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं तो दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


तट पर कहीं तंबू लगाए जा रहे हैं तो कहीं सामान व्यवस्थित कर बाजार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में दुकानों और झूलों के पहुंचने से मैदान में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। हालांकि, कूड़ा उठान न होने के साथ ही कई अन्य व्यवस्थाएं अब तक अधूरी हैं।
विज्ञापन


24 नवंबर को होगा मुख्य स्नान
चौबारी मेला 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोलक और अन्य बाजार भी मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहते हैं। बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाने के लिए जगह तैयार कर रहे हैं। 

Trending Videos

कई राज्यों से पहुंचते हैं घोड़ा व्यापारी
मेले में लगने वाला घोड़ा बाजार भी अपनी खास पहचान रखता है। इस बाजार में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और अन्य क्षेत्रों से व्यापारी अपने घोड़ों को लेकर पहुंचते हैं। घोड़ों की नस्ल और विशेषताओं के आधार पर उनकी कीमत तय होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed