Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of murder arrested in encounter in Bareilly

बरेली: युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Mon, 16 Nov 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Nov 2026 02:54 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के मामले में वांछित थे। दोनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Two accused of murder arrested in encounter in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में आंवला थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद युवक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:45 बजे आंवला कस्बे में गोली चलने की सूचना मिली थी। अकरम (22) और उनके पिता अशरफ (55) अपने फार्म हाउस से घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। रास्ते में तौफीक और उसके दो साथियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में अकरम के सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी आतंकी; रील के जरिए अजमल गुर्जर से जुड़ा सुखराज
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ के हाथ व शरीर में छर्रे लगे, उन्हें भी उपचार दिया गया। अशरफ ने तौफीक और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 25 लाख रुपये के उधार मांगने की रंजिश में अकरम की हत्या की गई। विवेचना के दौरान अशफाक उर्फ चौड़ा और विकास यादव के नाम भी सामने आए।

Trending Videos

बंजरिया के जंगल में हुई मुठभेड़ 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। आंवला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी बंजरिया के जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा। 

आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह और उपनिरीक्षक शुभम कुमार के बाजू को गोली रगड़ती हुई निकली। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तौफीक कुरैशी (23) और अशफाक उर्फ चौड़ा (20) घायल हो गए।

एक आरोपी भाग निकला 
एसपी दक्षिणी के मुताबिक, घायल आरोपी करीब 100 मीटर दूर खेत में गिर पड़े, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी विकास यादव जंगल की झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश में टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed