{"_id":"6a0591afc2c6b530970f6139","slug":"tourism-minister-offers-prayers-at-trivatinath-temple-in-bareilly-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पर्यटन मंत्री ने त्रिवटीनाथ मंदिर में की पूजा, कहा- भाजपा सरकार समृद्ध कर रही भारतीय संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पर्यटन मंत्री ने त्रिवटीनाथ मंदिर में की पूजा, कहा- भाजपा सरकार समृद्ध कर रही भारतीय संस्कृति
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने 24.30 करोड़ रुपये की 14 पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि बरेली को नाथ नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाथ कॉरिडोर के जरिए सात मंदिरों को जोड़ा जा रहा है।
पर्यटन मंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया जलाभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली शहर पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर में बाबा त्रिवटीनाथ के दर्शन जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने 24.30 करोड़ के पर्यटन विकास के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 98 करोड़ के काम बरेली में कराए जा रहे हैं। मंदिर में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
Trending Videos
पर्यटन मंत्री ने कहा कि बरेली नाथ नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। यहां पर पर्यटन की असीम संभावना है। नाथ कॉरिडोर के जरिए सभी सात मंदिरों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है। इसमें पर्यटन की ओर से 61 करोड़ रुपये से काम कराया गया है। नाथ कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद नाथ नगरी की पहचान और भी समृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा
जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारों में पर्यटन के कार्य के लिए कुछ नहीं किया गया। कब्रिस्तान की दीवार बनाने के किए विकास जरूर किया गया। प्रदेश में अब कानून व्यस्था का राज स्थापित है। यूपी अब विकास के कार्यों में कई प्रदेशों से आगे निकल गया है। नए एक्सप्रेस वे बन कर तैयार है।
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज के बाद सबसे ज्यादा पर्यटन के काम नाथ नगरी बरेली में हुए हैं। भाजपा सरकार में 100 करोड़ के काम हो चुके हैं। शहर के तमाम मंदिरों को पर्यटन के रूप में विकास किया जा रहा है। ।