सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion on Rampur Road for three months traffic jam in Bareilly on the first day

Bareilly News: रामपुर रोड पर तीन माह तक डायवर्जन, पहले दिन ही शहर में लगा भीषण जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में दूल्हे मियां की मजार से सिटी रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड के निर्माण के लिए रामपुर रोड पर मंगलवार से तीन माह तक के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन के पहले दिन ही शहर की सड़कों पर भीषण जाम लगा, जिससे लोग परेशान रहे। 

Traffic diversion on Rampur Road for three months traffic jam in Bareilly on the first day
किला रोड पर लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली में रामपुर रोड पर सिटी रेलवे स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक सीसी रोड निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान मंगलवार को शहर के तमाम इलाकों में लोग भीषण जाम से जूझे। इस रूट पर अगले तीन माह तक डायवर्जन रहेगा। तीन माह के डायवर्जन संबंधी सूचना ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ही जारी कर दी थी। आसपास के जिलों से आने वाले तमाम वाहन चालकों को डायवर्जन की जानकारी ही नहीं थी, ऐसे में समस्या ज्यादा बढ़ गई।

Trending Videos


अमूमन शहर के जिन इलाकों में जाम नहीं लगता है वहां भी मंगलवार को दिन भर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की पिकेट जाम खुलवाने के लिए लगातार दौड़ती रहीं। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं की ओर से आने-जाने वाले वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर जाने आने वाले वाहनों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, रजऊ होते हुए पास किया गया। हालांकि, रामपुर रोड पर शहर में एंट्री करने वाले प्वाइंट पर सोमवार रात ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को अन्य रूटों से होते हुए डायवर्ट किया गया तो शहर जाम की गिरफ्त में आ गया। चौपुला चौराहा व चौपुला पुल से सिटी स्टेशन की ओर जाने-आने वाले रास्ते पर सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने के कारण चौपुला पुल, बदायूं रोड पर भी जाम लगा। सिटी स्टेशन, हनुमान मंदिर और दूल्हे मियां की मजार के आस-पास दिन भर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

जाम से जूझे यह प्रमुख इलाके
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा की ओर डायवर्ट किए जाने के कारण शहर के इन व्यवस्थ इलाकों की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बन गया। यहां दिन भर जाम लगा रहा। अमूमन इन इलाकों में जाम नहीं लगता है। इसके अलावा वियावान कोठी, गांधी, उद्यान, चौकी चौराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा पर भी भीषण जाम लगा।

लोगों ने चुने वैकल्पिक रास्ते, सड़कों पर बढ़ गया दबाव
सिटी स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किए जाने के बाद पहले दिन तमाम चार पहिया वाहनों के चालकों ने शहर के वैकल्पिक रास्तों को चुना। इससे कुछ इलाकों की गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई। ईंट पजाया से स्टेडियम तक भीषण जाम रहा। सिटी स्टेशन, किला पुल, चौपुला चौराहा, पटेल चौक, पुरानी पुलिस लाइन, नैनीताल रोड, पीलीभीत बाइपास समेत अन्य इलाकों में भी यातायात सामान्य कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूटे।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि मंगलवार को डायवर्जन का पहला दिन था। डायवर्जन की सूचना जारी की गई थी। तमाम लोगों को इस बारे में जानकारी न होने के कारण पहले दिन कुछ इलाकों में समस्या रही। मंगलवार को जिन इलाकों में जाम लगा बुधवार को वहां अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

रामपुर रोड पर तीन माह के लिए डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करते हुए सोमवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था। लोक निर्माण विभाग मंगलवार से मार्ग पर काम शुरू करा देगा। इसके साथ ही सुबह आठ बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि इस दौरान सिटी स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस तरह होगा भारी वाहनों का आवागमन
  • दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहे के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे। लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा होते हुए पास किए जाएंगे।
  • बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन देवचरा, दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़ा बाइपास से शहर में प्रवेश करेंगे। दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से पास किए जाएंगे।
  • नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले वाहन बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से फतेहगंज पूर्वी, देवचरा, दातागंज होते हुए पास किए जाएंगे।
  • दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक जा सकेंगी। बदायूं जाने वाली बसें सेटेलाइट बस अड्डे से बियावानी कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए जा सकेंगी।
  • चौपुला चौराहा व चौपुला पुल से सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी तरह के भारी वाहन (रोडवेज बसें, सिटी बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां) प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह मिनी बाइपास से दूल्हे मियां की मजार और चौपुला की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed