फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more suspects arrested in Sanjay murder case; sticks used in the killing recovered

Bareilly News: संजय हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडे बरामद

Sat, 24 Oct 2026 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two more suspects arrested in Sanjay murder case; sticks used in the killing recovered
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी निवासी डिलीवरी कर्मी संजय सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शांति विहार निवासी रंजीत और अभिषेक सैनी के पास से हत्या में इस्तेमाल डंडे बरामद किए गए हैं। दोनों ने पूछताछ में रंजिशन हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या के दो आरोपियों विकास श्रीवास्तव और आकाश को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र की प्रजापति कॉलोनी निवासी साक्षी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार रात उनका भाई संजय सक्सेना अपने दोस्त मोनू के साथ दशहरा मेला देखकर लौट रहा था। रास्ते में आशीष गुर्जर, धीरज गुर्जर, राजेश गुर्जर, श्रवण यादव, कृष्ण गोस्वामी, विकास श्रीवास्तव, आकाश, साहिल पंडित, राहुल तेली, अभिषेक सैनी और रंजीत ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर संजय की हत्या कर दी। मोनू भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संजय और मोनू पहले उनके साथ मारपीट कर चुके थे। इसी को लेकर दोनों में रंजिश थी। इसी रंजिश में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed