{"_id":"6add1d10c9420be7210b2581","slug":"11-roads-in-the-harraiya-area-will-be-spruced-up-basti-news-c-207-1-bst1005-170185-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया क्षेत्र की 11 सड़कें होंगी चकाचकक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया क्षेत्र की 11 सड़कें होंगी चकाचकक
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र में कच्ची और जर्जर ग्रामीण सड़कों की दशा सुधारने के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनकी कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग लंबे समय से कच्चे और जर्जर हैं। बारिश के दिनों में इन पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और ग्रामीणों को बाजार व मुख्य मार्गों तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़कों के निर्माण से एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों को मुख्य मार्गों और लिंक सड़कों तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
बताया गया कि हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार की। अधीक्षण अभियंता प्रतिकार सिंह के अनुसार, शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।