{"_id":"6add1db0a79cdcab7007f854","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-district-athletics-championship-basti-news-c-207-1-bst1005-170176-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बस्ती। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से वाल्टरगंज ग्राउंड पर दो दिवसीय चौथी जिला ओपन स्कूल/क्लब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और बाधा दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में अस्मित पांडेय ने जयपुरिया स्कूल का प्रतिनिधित्व किया, जबकि मोहम्मद कैफ ने भी प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में वाल्टरगंज की साइमा खातून और जैस्मिन ने हिस्सा लिया। अंडर-16 वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में महेश पाल ने 60 मीटर दौड़, ज्योति गुप्ता ने 60 मीटर दौड़, बलराम ने लंबी कूद, शिवांश पांडेय ने गोला फेंक, आलोक चौधरी ने 600 मीटर दौड़, नंदनी ने 600 मीटर दौड़ और विनीत ने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रतिभाग किया। वहीं, जैवलिन थ्रो में जयपुरिया स्कूल के प्रतीक राज ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनित एथलीटों को 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम)-2026 में बस्ती का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बॉक्सेन यूनिवर्सिटी, कामकोले में होना है। आयोजक मंडल के इं. अंशुल पटेल, एथलेटिक्स कोच पंकज चौधरी और चंद्रभूषण सिंह कलहंस सहित रामकेश भारद्वाज, नैतिक और आलोक भारद्वाज ने सहयोग किया।