{"_id":"6a74d12e5fd4c864fd060b7b","slug":"a-notorious-thief-arrested-for-stealing-from-railway-stations-and-trains-stolen-mobile-phones-recovered-basti-news-c-207-1-bst1013-163818-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ा शातिर चोर सुरेंद्र सोनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती। स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पूर्वी छोर से उसे दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से करीब 30 हजार रुपये कीमत का चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
जीआरपी थाना प्रभारी बांकेलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। बृहस्पतिवार को जीआरपी के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, आरपीएफ के उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी तथा आरपीएफ कांस्टेबल विद्यारत्न मिश्र, रामेंद्र सिंह और धीरज कुमार सिंह की टीम प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं की जांच कर रही थी।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सोनी निवासी जिनवा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गोंडा से बस्ती के बीच चलने वाली ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर घूमकर मौका मिलने पर यात्रियों के मोबाइल, बैग और अन्य सामान चोरी करता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।