फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policemen of the police station are accused of stopping the construction work, complaint to the SP

Basti News: थाने के सिपाहियों पर निर्माण कार्य रोकवाने का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 07 Aug 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Policemen of the police station are accused of stopping the construction work, complaint to the SP
हर्रैया। छावनी थाने में तैनात दो सिपाही पर जबरन निर्माण कार्य रोकवाने का आरोप लगाकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे दीवान गांव निवासी रघुनाथ मौर्य ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि वह और उनके भाई सुरेंद्र अपने पुराने मकान में रहते थे। तीन माह पहले मकान जर्जर होने के कारण ढहा दिया गया था। रघुनाथ अपने आधे हिस्से की जमीन में निर्माण कार्य कराने लगे। भाई ने आपत्ति करते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया था। बाद में थाने पर समझौता हो गया। इसके बाद दोबारा निर्माण शुरू कराया गया तो थाने के दो सिपाही जबरन निर्माण रोककर उन्हें थाने बुलाया। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि रुपये नहीं दोगे तो निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जबकि न्यायालय से कोई स्थगन आदेश भी नहीं है। एएसपी श्याम कांत ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो प्रकरण की जांंच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed