सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A truck, having gone out of control due to a burst tyre, collided with a lifter parked on the highway.

Basti News: टायर फटने से बेकाबू ट्रक हाईवे पर खड़ी लिफ्टर से टकराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A truck, having gone out of control due to a burst tyre, collided with a lifter parked on the highway.
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हर्रैया थाने के सामने डिवाइडर के बीच लगी लाइटों पर लगे होर्डिंग हटाने के लिए लिफ्टर मशीन सड़क किनारे खड़ी कर कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक का दाहिना अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे लिफ्टर को अपनी चपेट में लेते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। टायर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई कर्मचारी ट्रक की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में लिफ्टर मशीन को नुकसान पहुंचा, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed