सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Long queues of patients suffering from vomiting and diarrhea at the health fair.

Basti News: आरोग्य मेले में उल्टी व दस्त के मरीजों की रही लंबी कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Long queues of patients suffering from vomiting and diarrhea at the health fair.
पीएचसी वाल्टरगंज में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक डॉ. रवि वर्मा स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अधिकतर पीएचसी में आयुष डॉक्टरों व फार्मासिस्टों ने मरीजों की जांच की। एलोपैथ डॉक्टर के न होने से कई मरीज लौट गए। विभाग के अनुसार कुल, 1094 मरीजों को परामर्श दिया गया। वहीं, सर्वर डाउन होने के चलते कई पीएचसी की रिपोर्ट आने में देरी हुई। इससे विभाग के कर्मी परेशान हुए।

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 47 मरीजों की जांच की। ज्यादातर गर्भवतियों की जांच हुई। बताया कि उल्टी-दस्त और बीपी, मधुमेह के मरीज अधिक आए। पीएचसी नरहरिया में 41 मरीज आए। डॉ. आरपी सिंह ने जांच कर दवाएं दीं। वाल्टरगंज पीएचसी में डॉ. रवि वर्मा ने 30 मरीजों को परामर्श दिया। त्वचा और दस्त के मरीज अधिक थे। इस दौरान फार्मासिस्ट उमेश सिंह ने दवाएं दी। एलटी परवेज आलम ने ब्लड जांच किए। वैक्सीनेशन भी हुआ। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 14 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि पेट दर्द, उल्टी-दस्त, आर्थो व त्वचा रोग से संबंधित मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट एके दीक्षित ने दवाएं दीं। एलटी राजेश कुमार, एएनएम रीना, वार्ड ब्वॉय दीपचंद तथा स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। भानपुर संवाद के अनुसार, तीन पीएचसी पर जन आरोग्य मेला में 126 मरीजों ने परामर्श लिया। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 54 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी परसाकुतुब में भी आयुष चिकित्सक डाॅ. अजय सिंह ने 41 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डाॅ. अमिश कुमार ने 31 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। तीनों पीएचसी पर एलोपैथ चिकित्सक नहीं थे, कई मरीज निराश लौट गए। कुदरहा, मुसहा, बेलघाट, बेलभरिया, छावनी आदि में जैसे-तैसे मेला निपटा। बभनान में एलोपैथ डॉक्टर के बिना हुआ उपचार : बभनान। पीएचसी बभनान में आयोजित मेला में 75 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। गर्मी के चलते मरीजों की संख्या कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed