सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The officials heard the complaints in the Chaupal

Basti News: चौपाल में अधिकारियों ने सुनी फरियाद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The officials heard the complaints in the Chaupal
विज्ञापन
मानिकचंद। विकास क्षेत्र साऊंघाट के ग्राम पंचायत पैंड़ा खरहरा के प्राथमिक विद्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जन-समस्याओं के त्वरित समाधान, गांवों के विकास एवं शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आइए एक साथ मिलकर बेहतर गांव का निर्माण करें, के तहत हुआ।

इस दौरान विभिन्न विभाग के मौजूद अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभों के बारे में बतलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र देकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों की शिकायतों में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा, आदि जैसे मुद्दे रहे। इस दौरान पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, एसडीएम मनोज प्रकाश, बाबा गोविन्द दास महाराज, बीडीओं मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, सीवीओ डॉ अरूण कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed