{"_id":"6a384219c48c5a2a1204a218","slug":"neet-131-candidates-skipped-the-exam-6244-appeared-basti-news-c-207-1-bst1006-160936-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : 131 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 6244 रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : 131 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 6244 रहे उपस्थित
विज्ञापन
शहर के बेगम खैर इंटर कॉलेज में आयोजित नीट परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। जिले में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल, 6702 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6244 शामिल हुए और 458 अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न होने पर राहत की सांस लिया।
जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें केंद्रों के भीतर जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। इनमें सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही।
परीक्षा के लिए बनाए गए प्रमुख केंद्रों में गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, श्रीदेशराज नारंग इंटर कॉलेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती, किसान इंटर कॉलेज मरहा कटिया, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज बस्ती, शिव मनोहर नाथ पांडेय किसान इंटर कॉलेज, जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, श्री हंस राज इंटर कॉलेज गनेशपुर, जीआरएस इंटर कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रीयल कॉलेज, महिला महाविद्यालय, शिव हर्ष उपाध्याय किसान पीजी कॉलेज, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, पीएमश्री केंद्र विद्यालय, श्री श्याम बहादुर कन्या इंटर कॉलीेज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया। शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा कराने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा के नोडल केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके मल्ल ने परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की बात कही।