सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A youth from Bihar was found unconscious on the highway.

Basti News: हाईवे पर बेसुध मिला बिहार का युवक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A youth from Bihar was found unconscious on the highway.
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर पर शनिवार की रात गश्त के दौरान बिहार का युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसका इलाज कराकर उसे रविवार की सुबह सरकारी बस से घर के लिए रवाना किया।
Trending Videos

बिहार प्रांत के बेतिया जिले के नोतन थाना क्षेत्र के श्रीनगर के रहने वाले अमित कुमार (27) पुत्र विजय गौतम छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत फ्लाई ओवर पर मजदूरी करता था। शनिवार की रात वह अपने घर बिहार जा रहा था। रात दो बजे अमित कुमार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर के आगे पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त कर रहे पुलिस कर्मी पंकज सिंह और उनके गणेश सिंह उसे अस्पताल में इलाज कराया। कुछ देर बाद उसको होश आया। पुलिस कर्मियों ने उसे नया कपड़ा पहनाकर रविवार की सुबह सात बजे सरकारी बस से बिहार भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed