सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action plans of 1044 Panchayats were registered on the Yuktdhara portal.

Basti News: 1044 पंचायतों की कार्ययोजना युक्तधारा पोर्टल पर हुई दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Action plans of 1044 Panchayats were registered on the Yuktdhara portal.
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा अब, वीबी जीरामजी के तहत फर्जी कार्ययोजना अपलोड करके की जा रही गड़बड़ी पर अब युक्तधारा पोर्टल अंकुश लगाएगा। पूर्व में हुए कार्यों की फोटो अपलोड करते ही पोर्टल उसे खारिज कर देगा। जिससे कार्ययोजना नहीं स्वीकृत हो सकेगी। लक्ष्य के अनुसार, अब तक 1187 ग्राम पंचायतों में अभी तक 1044 की कार्ययोजना पोर्टल पर दर्ज हुई, शेष की प्रक्रिया में है।

शासन ने मनरेगा में फर्जीवाड़ा करके धनराशि के किए जा रहे दुरुपयोग पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए युक्तधारा नाम से नया पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर प्रस्तावित काम की कार्ययोजना ग्राम पंचायतों व अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पूर्व में हुए कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर स्थल की फोटो अपलोड करते हुए पोर्टल उसे पकड़ लेगा और फोटो स्वत: खारिज हो जाएगी।
उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि काम की फोटो के बिना कार्ययोजना मंजूर नहीं हो सकेगी और कार्य कराने के लिए वर्क आईडी नहीं निकल सकेगी। अभी तक पोर्टल पर 1044 ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना अपलोड हो सकी है। उपायुक्त ने बताया कि अन्य गांवों की कार्ययोजना अपलोड करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

एक अप्रैल से पोर्टल पर फीड कार्ययोजना के कार्य शुरू कराए जाएंगे। अभी तक 1044 ग्राम पंचायतों से 3926 कार्यों की योजना प्रेषित की गई है। जिसमें से 2689 पर कार्य की मंजूरी दे दी गई है। उसमें 618 कार्य पर काम शुरू है, जबकि 1982 पर अभी काम स्टार्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि 76 कार्य अभी तक पूर्ण भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed