सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for opposing encroachment removal

Basti News: अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for opposing encroachment removal
विज्ञापन
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। बस्ती सदर तहसील के लेखपाल अंकित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा गांव के गाटा संख्या 80 तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम गांव में गई थी। अतिक्रमण हटवाते समय गांव के रहने वाले नबीउल्लाह और अशाद आदि ने कार्य रोक दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। प्रकरण में लेखपाल ने अतिक्रमण करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुंडेरवा थाने पर तहरीर दी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed