सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration alert on diesel hoarding spree, officials say avoid rumours

Basti News: डीजल जमा करने की होड़ पर प्रशासन अलर्ट, अफसर बोले-अफवाहों से बचें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on diesel hoarding spree, officials say avoid rumours
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वैश्विक परिस्थितियों और डीजल आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिले में डीजल के संग्रहण की प्रवृत्ति बढ़ने लगी है। खासकर किसान वर्ग के बीच बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर भंडारण करने की कोशिश की सूचनाएं मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
Trending Videos

पूर्ति विभाग ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें।
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का अनियंत्रित और अवैध संग्रहण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे किसी भी समय गंभीर अग्निकांड या अन्य बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित अनुमति के बड़ी मात्रा में डीजल का भंडारण करना पेट्रोलियम अधिनियम के तहत दंडनीय श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में प्रशासन कार्रवाई करेगा। ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते लोग जरूरत से अधिक डीजल खरीदकर घरों और खेतों पर जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed