रुधौली। विद्युत उपकेंद्र दसिया के अंतर्गत हनुमानगंज के ग्रामीण ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली न मिलने से लगभग 15 दिन से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली के तार को पकड़कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
हनुमानगंज के लाल साहब के घर के सामने लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच अगस्त को जल गया। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना प्रधान पुत्र लालजी ने बिजली निगम के अधिकारी व 1912 पर शिकायत दर्ज करवाया। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर न लगने से स्थानीय उपभोक्ता विद्युत केंद्र दसिया पहुंचे और 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 16 अगस्त को लाकर रख दिए। उसके बावजूद निगम द्वारा अभी तक उस ट्रांसफार्मर को नहीं लगाया। बिजली न मिलने से ग्रामीणों में काफी रोष व्यक्त करते हुए बिजली के तार को पड़कर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी किया।
इस दौरान मनोज, शैलेंद्र, सेराजुल, लालमन शाहिद, निसार, राहुल, तबारक, आदित्य, इरशाद, शैलेंद्र, रामबरन आदि मौजूद रहे।