फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti division's wrestling team will go to Kaushambi, trials from 18th

Basti News: कौशांबी जाएगी बस्ती मंडल की कुश्ती टीम, ट्रायल 18 से

Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Basti division's wrestling team will go to Kaushambi, trials from 18th
बस्ती। कौशांबी में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए चयन-ट्रायल 18 अगस्त से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में सफल खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे। ये खिलाड़ी 21 अगस्त से आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय समन्वय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त के बीच कौशांबी जनपद में आयोजित की गई है। फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल के 41 किग्रा भार वर्ग से लेकर 110 किग्रा भार वर्ग तक के खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि 18 अगस्त को जनपद स्तरीय और 19 अगस्त को मंडलीय चयन-ट्रायल में खिलाड़ी शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से आयोजित चयन-ट्रायल में शामिल होने वाले सफल खिलाड़ी टीम में जगह पाएंगे। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed