{"_id":"69d15a206984d79cd006c6d7","slug":"basti-strikers-defeated-maharajganj-xi-by-nine-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-156184-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती स्ट्राइकर को महाराजगंज इलेवन ने नौ रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती स्ट्राइकर को महाराजगंज इलेवन ने नौ रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अतिथि, स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को बस्ती स्ट्राइकर और महाराजगंज इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बस्ती स्ट्राइकर ने महाराजगंज इलेवन को 11 रन से हरा दिया।
निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में महाराजगंज-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओंकार ने 28, अंकुश ने 24 और अरमान ने 13 रनों की पारी खेली। बस्ती स्ट्राइकर की तरफ से अभिषेक, खालिद, सक्षम और अजितेश ने दो-दो विकेट लिए। 166 रनों के जवाब में उतरी बस्ती स्ट्राइकर की टीम 157 रन ही बना पाई।
टीम की ओर से अर्जुन ने 30, साहित्य ने 22, रुद्रांश ने 21, और युग ने 14 रनों की पारी खेली। महाराजगंज-11 की तरफ से यश ने दो, अंकुर, ओंकार और श्रेयांश ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले ओंकार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक मंडल ने विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
Trending Videos