सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Booking of paneer is increasing...customers are stuck in the dilemma of real and fake.

Basti News: पनीर की बुकिंग तेज...असली-नकली के फेर में फंसे ग्राहक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Booking of paneer is increasing...customers are stuck in the dilemma of real and fake.
गांधीनगर बाजार में कुछ इस तरह से पनीर की हो रही बिक्री संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहालग का दौर शुरू होने वाला है। शादी-विवाह के आयोजनों में पनीर की खपत सामान्य दिनों से तीन गुना बढ़ जाती है। हालांकि उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में डिमांड के आधार पर असली पनीर की आपूर्ति करने और दोगुना मुनाफा कमाने के लालच में मिलावटी पनीर की आशंका है। फिलहाल, बाजार में पनीर की बुकिंग तेज हो गई है और ग्राहक असली-नकली के फेर में फंसे हुए हैं।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि एक-एक शादी-विवाह के आयोजनों में 20 से 25 हजार रुपये की पनीर खप जाएगी। सामान्य दिनों में 30 से 40 क्विंटल पनीर की खपत थी, वहीं सहालग में यह खपत डेढ़ से दो सौ क्विंटल तक पहुंच जाती है। लोकल दुकानदार 260-290 रुपये किलो पनीर दे रहे हैं, जिसमें मिलावट है। वहीं दुकानों पर शुद्ध पनीर 400 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में मिलावटखोर पनीर में मिलावट कर शादी-विवाह के आयोजनों का स्वाद खराब कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, जिले में दूध का उत्पादन प्रतिदिन साढ़े 10 से 15 हजार लीटर के करीब है, जबकि इससे इतर पनीर की खपत जिले में अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सामान्य दिनों में पनीर की खपत 40 क्विंटल थी, वहीं सहालग में खपत कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। सहालग का सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है ऐसे में पनीर की मांग बढ़ गई है। जानकार बताते हैं कि इसका फायदा मिलावटखोर उठाएंगे। जिले में खलीलाबाद, अयोध्या, अंबेडकरनगर आदि से पनीर सप्लाई होती है। छह माह पहले शहर के मंगला कॉलोनी में मिलावटी पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी।
वहीं, गनेशपुर में खलीलाबाद से हर्रैया की ओर ले जाते हुए एक वाहन में नकली पनीर पकड़ी गई थी। दोनों मामलों में केस दर्ज है। दोनों पनीर में मिलावट की पुष्टि हुई है। जिसे खाद्य टीम ने नष्ट करा दिया था। बताते हैं कि 15 अप्रैल से सहालग शुरू है और अप्रैल माह में आठ दिन शादियां हैं।
---
बाहर से मंगा रहे हैं मिलावटी पनीर

सहालग में मिलावटखोर बाहर से मिलावटी पनीर मंगवा कर सप्लाई करेंगे, जो पाउडर, पाॅम ऑयल से तैयार होता है। इसकी कीमत 140 रुपये के करीब होती है और मिलावटखोर इसे 270 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेच रहे हैं। शादी विवाह में लोग सस्ते के चक्कर में इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं, हालांकि खरीदते समय इसे पहचानना मुश्किल होता है। ऐसे में ग्राहक ठगा जाता है।
---
400 रुपये किलो बुक हो रहा पनीर

शादी विवाह में पनीर की सब्जी बनाने के लिए लोग पहले से ही दुकानों पर पनीर की बुकिंग शुरू कर दी है। शहर में मिठाई की दुकान चलाने वाले अमित कुमार, सूरज आदि ने बताया कि ज्यादातर लोग शुद्ध पनीर की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बुकिंग करा रहे हैं। हम लोग शुद्ध पनीर बेचते हैं ऐसे में 400 रुपये किलो के हिसाब से पनीर की बुकिंग की जा रही है। असली पनीर की लागत एक किलो साढ़े तीन सौ के करीब पड़ जाती है।
---

नकली-असली पनीर की ऐसे करें पहचान

खाद्य विशेषज्ञ अनिल सिंह के अनुसार, असली और नकली पनीर की पहचान हाथों से मसलकर कर सकते हैं। अगर आपका पनीर मसलने के बाद टूटकर गिरने लगता है। इस स्थिति में समझ जाइए कि पनीर नकली है। नकली पनीर की पहचान पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए पनीर को पानी में उबालने के लिए रखना है। इसके बाद पनीर को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद पनीर पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने के बाद अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो जाता है तो खरीदा गया पनीर पॉम ऑयल या यूरिया से बनाया गया है।

---
पेट के लिए खतरनाक है मिलावटी पनीर
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एसडी ओझा कहते हैं कि बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट हो रही है। दूध, दही, घी और दाल आदि कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। सबसे ज्यादा पेट की समस्या होती है। मरीज अक्सर पेट की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। इसलिए दूध, खोआ आदि खाते समय सावधानी बरतें। जहां तक हो सके तो घर पर दूध को फाड़कर पनीर बनाए। बाजार में इससे कुछ दूरी बनाएं।

कोट
शादी-विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। विभागीय टीम भी सतर्क हो गई है। खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। जांच परख कर ही सामानों की खरीदारी करें।

चितरंजन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed