{"_id":"69bee4c0604e628ab4098424","slug":"brutality-against-a-five-year-old-innocent-basti-news-c-207-1-bst1006-155278-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील वर्मा (19) पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक उसे 50 मीटर दूर एक झोपड़ी में ले गया और हैवानियत की। जब काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो मां उसे खोजने निकली। खोजबीन करते हुए जब वह झोपड़ी के पास पहुंची तो उसे देखकर आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू तथा सीओ हर्रैया ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मासूम के पिता का कहना है कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को घर में पत्नी और पांच साल की इकलौती बेटी मौजूद थी। शाम को जब वह लौटा तो बच्ची घर पर नहीं दिखाई दी। जबकि पत्नी खाना बना रही थी, उसने पूछा तो बताया कि बच्ची बाहर खेल रही थी। उससे बच्ची को ढूंढ़कर लाने के लिए कहा। जब पत्नी घर से 50 मीटर दूर खेत के पास पहुंची तो बेटी की आवाज सुनाई दी।
बच्ची की मां को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। दरिंदे की चंगुल से छूटी बच्ची ने बताया है कि पड़ाेसी युवक ने उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर पैकोलिया थाने गया।
वहां पुलिस ने लिखित शिकायत देने को कहा। रात बहुत हो गई थी और साथ में कोई लिखने वाला नहीं था। पुलिस वालों ने कहा कि सुबह सात बजे आ जाना। शनिवार को वह बारिश के बीच रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos