सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car crashes into tree; six injured.

Basti News: पेड़ से टकराई कार छह लोग घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into tree; six injured.
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा चौराहे के पास बुधवार देर रात नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया तथा कार के दोनों एयर बैग खुल गए। कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल गए।

रूधौली थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी कार चालक रितेश शर्मा (19) पुत्र अजय शर्मा सोनहा थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी अरूण (15) पुत्र अभिमन्यु, अमर (19) पुत्र विनय, शनि (14) पुत्र घनश्याम चौधरी तथा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लाला (22) पुत्र रामपाल चौधरी व एक अन्य नाम, पता अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चालक के सिर में चोट लगी। अरूण, अमर व लाला के हाथ में गंभीर चोटें आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed