{"_id":"69c19577f8df32dafe038cdf","slug":"consumers-continued-to-arrive-in-babhanan-even-after-the-agency-was-closed-basti-news-c-207-1-bst1006-155383-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में एजेंसी बंद होने के बाद भी पहुंचते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में एजेंसी बंद होने के बाद भी पहुंचते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत में रसोई गैस की किल्लत अभी बरकरार है। उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पर आने के बाद निराश लौट जा रहे हैं। वहीं एजेंसी संचालक का कहना है कि अब रसोई गैस के वितरण की स्थिति सामान्य हो गई है।
कस्बे के लोहिया नगर में स्थित गैस एजेंसी से कुल 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसमें कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी शामिल हैं। यहां पर शनिवार से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। तीन दिन से यह एजेंसी बंद चल रही है। सोमवार को बंदी के दिन भी सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचे। कुछ देर तक बाहर इंतजार करने के बाद लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार, रंजीत, गौरव, मेहीलाल व आनंद ने बताया कि रविवार को गैस लेने आया था लेकिन नहीं मिला। उम्मीद थी कि सोमवार को गैस की गाड़ी आएगी लेकिन, आज एजेंसी ही बंद है। एजेंसी के संचालक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि अब रसोई गैस की स्थितित सामान्य हो गई है। तकनीकी समस्या होने के चलते दो दिनों से गाड़ी नहीं आ पाई है। इसलिए 40 से 50 की संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर आए थे। जिन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। मंगलवार को गाड़ी आने के बाद वितरण किया जाएगा।
Trending Videos