पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Double-decker bus collided with a car.

Basti News: डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर

Fri, 03 Jul 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus collided with a car.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबखरा के पास बुधवार की देर रात गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, ग्राम दुबखरा के सामने एनएच हाईवे पर चल रही कार के चालक राज नारायण वर्मा निवासी निपानिया थाना हरैया ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही डबल डेकर लग्जरी बस कार से टकरा गई। बस चालक की पहचान कल्याण सिंह पुत्र रामचरण कुशवाहा निवासी तेहरौली बभनावा, जिला झांसी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed