सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eid-Navratri nears, no arrangements made for home delivery, consumers upset

Basti News: ईद-नवरात्र करीब, होम डिलीवरी की नहीं बनी व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Eid-Navratri nears, no arrangements made for home delivery, consumers upset
शहर के स्टेशन रोड ​स्थित एजेंसी पर लाइन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। ईद पर्व के नजदीक आने के साथ बृहस्पतिवार से नवरात्र भी शुरू होने वाला है, लेकिन होम डिलिवरी की व्यवस्था नहीं बन सकी। लोग कामकाज छोड़ सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन लगाने पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

बुधवार को शहर के सभी रसोई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान बुकिंग और डिलीवरी की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने में काफी देर लग रही है। इससे उपभोक्ता और तबाह हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड, मालवीय मार्ग, पटेल चौक, रौतापार, मड़वानगर, सिविल लाइन, कटरा, अस्पताल चौराहा स्थित विभिन्न कंपनियों के अधिकृत गैस एजेंसियों पर बुधवार को सुबह आठ बजते ही उपभोक्ता उमड़ पड़े। नौ बजे के बाद एजेंसियां खुलनी शुरू हुईं तो बाहर लंबी कतार लग गई।
लोग खाली सिलिंडरों के साथ लाइन में लगे रहे। इस दौरान एजेंसियाें पर गहमागहमी का माहौल भी बना रहा। एक साथ दो-तीन काउंटर संचालित होने के बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही है। डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी करने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं।
इस दौरान बुकिंग नंबर के आधार पर डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जब तक उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है तब तक टोकन नहीं दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता विनय कुमार ने बताया कि उनके घर पर तीन दिन से गैस नहीं है।
ऑनलाइन बुकिंग किए थे लेकिन सिलिंडर नहीं पहुंचा है। दौड़कर एजेंसी पर आना पड़ रहा है। वहीं कमलावती देवी ने कहा कि कड़ी धूप में लाइन लगाने के दौरान चक्कर आ रहा है। फिर भी सिलिंडर घर ले जाने की मजबूरी में बारी की प्रतीक्षा कर रही हूं।
वहीं प्रेम बिहारी ने कहा कि कंपनियों का यह सिस्टम गलत है। इससे उपभोक्ता तबाह हो रहे हैं। एक व्यक्ति को कूपन देने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। इसी वजह से भीड़ बढ़ रही है। एजेंसी और प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी के किए गए दावे फेल नजर आ रहे हैं। दस प्रतिशत भी होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed