फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers informed about Fisheries Department schemes.

Basti News: मत्स्य विभाग की योजनाओं की किसानों को दी जानकारी

Fri, 31 Jul 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers informed about Fisheries Department schemes.
बस्ती। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति वीरू साहनी की अध्यक्षता में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सचिवों, अध्यक्षों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मत्स्यजीवी समुदाय के कल्याण, सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाना तथा मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाने के लिए संवाद स्थापित करना था।
विज्ञापन

बैठक में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिवों एवं अध्यक्षों से आह्वान किया गया कि वे पात्र मत्स्य पालकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने, सहकारी समितियों को सक्रिय बनाने तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रभावी भूमिका निभाए। सभापति वीरू साहनी ने कहा कि सरकार मत्स्यजीवी समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सहकारी समितियों को इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार सदर विनय प्रभाकर, उप निदेशक मत्स्य आरकेश्रीवास्तव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, मत्स्य निरीक्षक बेंकटेश्रर त्रिपाठी, हनीफ अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed