{"_id":"6a6ba0152f1f7cc1aa06fac6","slug":"number-of-viral-and-typhoid-patients-rises-with-the-change-in-weather-basti-news-c-207-1-bst1005-163358-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल और टायफाइड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल और टायफाइड के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बारिश, तेज धूप और उमस के बीच वायरल बुखार, टाइफाइड, सर्दी-जुकाम और हाईग्रेड फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गंभीर हालत वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। बीते कुछ दिनों में वायरल संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लंबे समय तक बुखार रहने पर चिकित्सक टाइफाइड की जांच भी लिख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दूषित पानी और भोजन टाइफाइड का प्रमुख कारण है। लगातार बारिश के बाद निकल रही तेज धूप और उमस संक्रमण फैलने के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,105 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें मेडिसिन और बाल रोग विभाग में अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
पैथोलॉजी में बढ़ी जांच कराने वालों की संख्या : टाइफाइड और वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन 260 से 280 मरीज रक्त जांच कराने पहुंच रहे हैं। लैब इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने बताया कि अधिकांश मरीजों की चिकित्सक टायफाइड जांच लिख रहे हैं।