सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers should pay attention to irrigation of sugarcane stalks and plants.

Basti News: किसान गन्ना पेड़ी और पौधे की सिंचाई पर दें ध्यान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers should pay attention to irrigation of sugarcane stalks and plants.
विज्ञापन
बस्ती। चीनी मिल रुधौली के गेट और सेंटर का इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी और आईटी हेड शेर बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। बहादुरपुर, रमवापु, सिसवारी, पिरैला, हथिया, कुम्हीहा, लकड़ा गांव में किसानों को पेड़ी और पौधे की सिंचाई विधि बताई। गन्ना सर्वे कार्य को भी देखा। किसान रामनाथ, सत्यप्रकाश, प्रेमनाथ, हरिराम, राजेंद्र यादव, रामतेज चौधरी, राम नवल चौधरी, प्रमोद चौधरी के प्लांट पर गन्ना सर्वे की जांच की। प्लांट सही पाए गए और किसानों से कहा की तापमान बढ़ रहा है ऐसे में फसल को लेकर सतर्कता बरतें। खेत में नमी बनाए रखें जिससे फसल का विकास हो और उत्पादन अच्छा मिले। खेत में उर्वरक का प्रयोग शाम के समय करें अगर खेत में नामी नहीं है तो तत्काल सिंचाई कर दें। मेड़ पर किसान विशेष ध्यान दें क्योंकि तापमान बढ़ने से जहरीले कीट बिच्छू और सांप नमी पाकर खेत की मेड पर दिखाई पड़ रहे हैं। सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने कहा कि सर्वे कार्य चल रहा है। सर्वे से पहले किसानों को सूचना दी जा रही है। राजेश सिंह, राजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed