सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cheers for brave Hanuman, Sunderkand recitations organised in temples

Basti News: वीर हनुमान के लगे जयकारे, मंदिरों में सुंदरकांड पाठ के हुए आयोजन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cheers for brave Hanuman, Sunderkand recitations organised in temples
मालवीय रोड पिकौरा ​शिवगुलाम में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग स्रोत आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। जेष्ठ मास के छठे बड़े मंगलवार को जिलेभर में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों, प्रमुख चौराहों और बाजारों में सुंदरकांड का पाठ, भंडारा और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में डूबे नजर आए। देर शाम तक बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। हनुमानगढ़ी गांधीनगर में सुबह से भक्तों की भीड़ दिखी। शहर के फौव्वारा तिराहे पर डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में भंडारा हुआ। राकेश, सचिन, सोनू, राकेश गुप्ता, राहुल, संजय श्रीवास्तव, विनोद ने सहयोग किया। बीएसए ऑफिस के सामने बीएसए अनूप तिवारी की अगुवाई में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मिश्रा, राज कुमार प्रजापति, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। गांधीनगर, टाउन क्लब, कंपनीबाग चौराहा, मालवीय रोड, रोडवेज, जिला अस्पताल, पांडेय बाजार और मंगल बाजार में भंडारा हुआ। रौतापार स्थित शनिदेव मंदिर में भंडारा व भजन-कीर्तन हुआ। मालवीय रोड पिकौरा शिवगुलाम में भंडारा हुआ। गीता सिंह, अशोक सिंह, रणवीर सिंह एवं अभिषेक सिंह विक्की ने पूजा-अर्चना किए। शंशाक शेखर, आराध्या, अविनाश आदि मौजूद रहे। वहीं, कंपनीबाग शिवमंदिर में ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ हुआ। भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। ओमप्रकाश अरोरा, जयप्रकाश अरोरा, हिमांशु सेन, राजू विश्वकर्मा, अब्दुल्लाह अंसारी, पवन मल्होत्रा, सुदर्शन, मनमोहन, हर्ष कलरा, सचिन, संचित, साहब सचदेवा, सनी सचदेवा, चिंटू, विमल अरोरा, शशि अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, रूमी बाधवा, मनिंदर कौर, वीना, सानू, रिप्पो सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज संवाद के अनुसार, महादेवा बाजार में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर ग्रामीण बैंक के पास भंडारा हुआ। प्रबंधक रुचि बाजपेई, प्रिया यादव, अभिषेक सिंह, माधुरी, लालचंद, अजीत अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, सुरेंद्र पाल, रामप्रताप शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, पवन अग्रहरि, राजन, राजेश अग्रहरि, बैजनाथ वर्मा, मनोज, आनंद अग्रहरि, ओम प्रकाश सिंह, रामायण सिंह मौजूद रहे। बभनान संवाद के अनुसार, नगर पंचायत बभनान में विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ मास के मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
सराफा मोहल्ला व नई बाजार, सब्जी मंडी, विजय नगर चौराहा, हरिया चौराहा में भंडारा हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, शिशिर गुप्ता, जेपी पांडेय, अनिल सोनी, विवेक सिंह, मोनू सोनी मौजूद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार पर हनुमानगढ़ी लोहदर, हनुमान गढ़ी बोदवल बाजार, देवरिया मंदिर, किठिऊरी मंदिर में भंडारा हुआ। भजन-कीर्तन हुआ। पं. राकेश शुक्ल, पं. नरोत्तमदास मिश्रा, देवा त्रिपाठी, सुधीर दूबे, सुनील जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सुनील जायसवाल, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed