{"_id":"6a28628e650b2d45bc0fdeb8","slug":"police-recruitment-exam-buses-run-on-every-route-basti-news-c-207-1-bst1005-160257-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : हर रूट पर दौड़ीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : हर रूट पर दौड़ीं बसें
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों की रोडवेज परिसर में उमड़ी भीड़ संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 17 केंद्रों पर चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों और जिले से जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 133 बसों का संचालन किया गया। इसमें निगम की 99 और 34 अनुबंधित बसें की शामिल रहीं।
बता दें कि 10 जून तक चलने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों को लाने ओर जिले से जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न रूटों पर बसें संचालित कराई गईं। इससे परीक्षार्थियों को सहूलियत मिली। बताया गया कि रोडवेज ने मंगलवार को सभी बसों को परीक्षा के लिए रिजर्व में कर लिया था, ताकि कोई परेशानी न हो। परिवहन निगम के बेड़े में निगम की 103 बसें हैं। इसी से लंबी दूरी से लेकर लोकल रूट तक पर सेवा दी जाती है। 34 अनुबंधित बसें भी चलती हैं।
बहराइच, प्रयागराज-अमेठी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बाराबंकी रूट पर भेजी गईं। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार शाम में जो बसें गईं थी वह पांच से छह बजे डिपो में परीक्षार्थियों को लेकर पहुंच गई थीं। वहीं, दिन में 12 और शाम पांच बजे के बाद परीक्षार्थियों को लेकर बसें रवाना हुईं। बुधवार को होनी वाली परीक्षा के लिए भी बसें भेज दी गई हैं। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डिपो के आठ कर्मी रोस्टरवार ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज में परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।