फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father and Two Daughters Killed After Being Hit by Truck

बस्ती में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से पिता और दो बेटियों की मौत

Mon, 26 Oct 2026 12:44 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 26 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

तीनों के रातभर घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजनों के खोजबीन करने पर साेमवार की सुबह हादसे की जानकारी मिली। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया था।

विज्ञापन
Father and Two Daughters Killed After Being Hit by Truck
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनान-गौर मार्ग पर रविवार रात दर्दनाक हादसे में पिता और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। तीनों बाइक से गांव में आयोजित भंडारे में भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान से गौर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा घर से महज 200 मीटर पहले हुआ। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कोठवा गांव निवासी राजेश यादव उर्फ राजन रविवार रात अपनी 10 वर्षीय बेटी शिवांगी और छह वर्षीय मानवी के साथ रामपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। भोजन करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बभनान-गौर मार्ग पर घर के पास पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

रातभर घर नहीं पहुंचे पिता और बेटियों की तलाश में परिजन परेशान रहे। सोमवार सुबह पता चला कि ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया था। सोमवार सुबह तीनों के शव ट्रक के नीचे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गौर और पैकोलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रक को खाई से निकलवाने में जुटी रही। ट्रक में पशु आहार लदा हुआ था। ट्रक निकालने के लिए प्रशासन ने बभनान-भिटिया मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed