{"_id":"6ade7152dc371f0f59091eb4","slug":"woman-dies-during-tooth-extraction-younger-sisters-wedding-postponed-basti-news-c-207-1-bst1005-170309-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दांत निकलवाने के दौरान महिला की मौत, छोटी बहन की शादी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दांत निकलवाने के दौरान महिला की मौत, छोटी बहन की शादी टली
विज्ञापन
दुबौलिया। अंबेडकरनगर जिले में दांत निकलवाने गई 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। रविवार को होने वाली उसकी छोटी बहन की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बहन की मौत से गमगीन परिवार ने देर रात शादी टालने का फैसला किया। उधर, मामले में अंबेडकरनगर के सीएमओ ने संबंधित डेंटल केयर सेंटर को सील कर दिया है। साथ ही जांच के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी किस्मतदीन की 22 वर्षीय बेटी सराफुन्निशा शनिवार को अपने पिता के साथ अंबेडकरनगर जिले के इल्तिफातगंज स्थित एक डेंटल केयर सेंटर पर दांत निकलवाने गई थी। परिजनों का आरोप है कि दांत निकालने से पहले चिकित्सक ने उसके हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
आरोप है कि चिकित्सक उसे अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर वहां से चला गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन
सराफुन्निशा की शादी बलरामपुर में हुई थी। वहीं, उसकी छोटी बहन की शादी रविवार को होनी थी।