{"_id":"6ade70736e089ac2fc060824","slug":"basti-has-transformed-into-a-city-of-faith-a-surging-tide-of-devotees-is-visiting-the-goddesss-shrine-basti-news-c-207-1-bst1001-170290-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आस्था की नगरी बन गई बस्ती... देवी के दरबार में चल रहा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आस्था की नगरी बन गई बस्ती... देवी के दरबार में चल रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
दुर्गा पूजा मेला में उमड़ी भीड़ संवाद
- फोटो : samvad
बस्ती। दुर्गा पूजा समारोह अब आखिरी पड़ाव पर है। सोमवार की रात से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। बस्ती शहर आस्था की नगरी बन गई है। सभी प्रमुख सड़कें श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी हुई हैं। मेले में भीड़ कम नहीं हो रही है। रात तीन बजे के बाद सड़कों पर स्थिति सामान्य हो रही है। पंडालों में मां भगवती की स्तुति-पूजन के लिए तांता लगा हुआ है। महिलाएं, बच्चे, पुरुष बड़ी संख्या में दुर्गा पंडालों में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। अंतिम दिन शहर में जगह-जगह देवी के जगराता की भी धूम मची रही।
शहर के हृदय स्थली गांधीनगर पूरी तरह मेला क्षेत्र घोषित हो चुका है। शाम ढलने के बाद रोडवेज से लेकर कंपनीबाग तक केवल भीड़ चल रही है। रविवार को पार्किंग स्थल जीआईसी मैदान शाम पांच बजे तक चार पहिया वाहनों से भर गया। इसके बाद रोडवेज पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोकना पड़ा। यहां तक पहुंचने वाले वाहन मालवीय मार्ग की तरफ घुमा दिए गए।
वहीं कंपनीबाग पर भी बड़ी संख्या पुलिस फोर्स तैनात होकर शाम चार बजे से ही वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। भीड़ बढ़ने के कारण बाइक भी गांधीनगर मार्ग पर नहीं चलने दी गई। फव्वारा तिराहा से लेकर कंपनीबाग और पक्के तक एक जैसी भीड़ रही। देर रात तक यहां चहल-पहल बनी हुई है। देवी पंडालों से लेकर फास्टफूड, खिलौने आदि की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं का दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। राह चलते हुए थकान महसूस होने पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ठहराव हो रहा है। इसके बाद फिर लोग आगे के लिए पैदल रवाना हो रहे हैं। यह सिलसिला आधी रात तक बना हुआ है। महिलाएं, बच्चे एवं शरीर से कमजोर लोग फुटपाथ के किनारे दुकानों की सीढ़ियों और नालियों के ढक्कन पर बैठकर विश्राम करते हुए देखे जा रहे हैं।
अंतिम दौर में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। देवी गीतों की गूंज पर जयकारे लगाते हुए लोग थिरकने पर विवश हो रहे हैं। शहर के मालवीय मार्ग, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, मंगल बाजार, सुर्तीहट्टा, पांडेय बाजार में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिख रही है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु रात में धर्मशाला, लॉज, होटल में कमरा लेकर रुक जा रहे हैं। दिल्ली, लखनऊ, गोंडा, बिहार से आए फुटकर कारोबारी भी जगह- जगह टीम के साथ ठहरे हुए हैं। दुर्गा पूजा मेले में हर कोई आस्था के सागर में डुबकी लगा रहा है।
देवी जागरण की रही धूम
आखिरी दौर में शहर के प्रमुख स्थानों पर देवी जागरण की धूम मची रही। कंपनीबाग, महरीखांवा, हनुमानगढ़ी, रोडवेज, पुरानी बस्ती आदि जगहों पर बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों की टीम ने पूरी रात देवी गीतों की समा बांधे रखा। सड़क के किनारे जगह-जगह देवी जागरण के पंडाल में भीड़ एकत्र होने में देर नहीं लगी। पंडाल से लेकर सड़क तक भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग भक्ति की गंगा में गोता लगाते हुए देवी के जयकारों की गूंज करते रहे। पुलिस बल को जगह- जगह आवागमन बहाल रखने के लिए रात भर पसीना बहाना पड़ा।
पंडालों में हवन-पूजन शुरू
देवी की विदाई की तैयारी एक दिन पहले से ही शुरू हो गई है। दुर्गा पंडालों में रविवार की देर शाम से हवन- पूजन शुरू हो गया है। आयोजन समिति के लोग और श्रद्धालु एक साथ बैठक कर हवन यज्ञ करते हुए नजर आए। इस दौरान पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कुछ पंडालों में अगले दिन सोमवार को हवन किया जाएगा।
रात भर भ्रमणशील रहे अधिकारी
मेले में भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रात भर भ्रमणशील है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जिले के आला अफसर खुद भ्रमण करते हुए देखे जा रहे हैं। जगह- जगह महिला एवं पुरुष पुलिस की टोली मुस्तैद है। भीड़ एक जगह एकत्र नहीं होने की भरसक कोशिश की जा रही है। पुलिस के कुछ जवान ऑटो व अन्य वाहन से लोगों से चलते रहने की अपील करते हुए देखे जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में जिनकी गाड़ियां घरों और दुकानों के सामने खड़ी मिल रही हैं उन्हें तत्काल हटवाकर पार्किंग स्थल जीआईसी भेजा जा रहा है।

दुर्गा पूजा मेला में उमड़ी भीड़ संवाद- फोटो : samvad