सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fever troubling people, long queues for blood tests

Basti News: सता रहा बुखार, ब्लड जांच के लिए लंबी कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fever troubling people, long queues for blood tests
सोनहा बाजार में छापेमारी के दौरान जिला कृ​षि रक्षा अ​धिकारी व अन्य विभागीय टीम स्रोत विभाग - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र रामनवमी को लेकर लोगों में उत्साह है। चैत्र नवरात्र अब समापन की ओर है, ऐसे में मां भक्त देवी भगवती को पूजा-पाठ और हवन यज्ञ कर विदाई देंगे। इससे पहले बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी को लोग उमड़ पड़े। इससे बाजार गुलजार रहा।
Trending Videos

शहर के बाजारों में रौनक दिखी है। दुकानों पर माता की चुनरी, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं के साथ ही नारियल और अन्य सामग्री की बिक्री हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए कपूर, लौंग, नारियल, अगरबत्ती, दीपक, घी और पूजा थाली सहित अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। बाजार में लाल चुनरी, माता के शृंगार का सामान और विशेष पूजन सामग्री की मांग बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों की चहल-पहल और मंदिरों की सजावट से नवरात्र की रौनक बढ़ गई है। वहीं, तमाम ग्राहक ज्वेलरी की भी खरीदारी करते दिखे। सोना, चांदी के साथ अन्य आभूषण की मांग हुई। गांधीनगर बाजार में भी उल्लास दिखा। वहीं, मालवीय रोड, रोडवेज, मंगलबाजार, पांडेय बाजार, कटरा, कंपनीबाग और फौव्वारा तिराहा के पास दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करते दिखे।
बताया गया कि चुनरी 30 रुपये से लेकर 500 तक और नारियल भी 60 से 80 रुपये में बिक रहा था। हवन सामग्री भी खुले में और पैकेट में भी खूब बिके। वहीं, आम की लकड़ी की भी मांग खूब रही। ज्वेलरी के विक्रेता अभिषेक ने बताया कि नवमी से पहले आभूषण की खरीदारी करने तमाम महिलाएं आ रही हैं।

सोनहा बाजार में छापेमारी के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी व अन्य विभागीय टीम स्रोत विभाग

सोनहा बाजार में छापेमारी के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी व अन्य विभागीय टीम स्रोत विभाग- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed