सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five plastic waste disposal centers are being built at a cost of Rs 80 lakh.

Basti News: 80 लाख खर्च कर बनाए जा रहे प्लास्टिक कचरा निस्तारण के पांच केंद्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five plastic waste disposal centers are being built at a cost of Rs 80 lakh.
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लिए पांच और केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। वर्तमान में 80 लाख से पांच कूड़ा निस्तारण केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। इनमें सभी तरह का कूड़ा कचरा एकत्र होगा। इसके बाद इसमें से प्लास्टिक कचरे को अलग कर ब्लाॅक स्तर पर बनने वाले प्लास्टिक निस्तारण केंद्रों में रीसाइकिल कर इससे सड़क बनाने की सामग्री बनाने का कार्य होगा।
Trending Videos

गांवों को साफ सुथरा बनाने की कवायद के पहले चरण में अधिकांश ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनकर तैयार है। यह कार्य पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराया था। अब पंचायतीराज विभाग के प्रस्ताव पर जिला पंचायत से पांच बड़े नए कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जा रहे हैं। प्रस्ताव की स्वीकृति मिली मिलने पर निर्माण चल रहा है। बताया गया कि अधिकांश जगहों पर कार्य शुरू हो गया है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होने से प्लास्टिक कचरे से निपटने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रीसाइकिल व रिमूवल मशीनें लगाई जाएंगी। गांवों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्रों पर एकत्रित कचरे में से प्लास्टिक कचरा को निकाल कर ब्लाॅक में बने इन प्लांट पर लाकर उसे निस्तारित किए जाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
बिजनेस मॉडल पर होगा संचालन : प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन बिजनेस मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। प्लास्टिक कचरा से सड़क बनाने या मरम्मत कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को तैयार किया जाएगा। ताकि इसकी बिक्री से यूनिट का संचालन कार्य भी आसानी से किया जा सके। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर 15 वें वित्त से मिलने वाले बजट का उपयोग भी इस यूनिट के निर्माण स लेकर इसके संचालन में होने खर्च में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed