सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four children engaged in child labour in Karnataka handed over to their families.

Basti News: कर्नाटक में बाल श्रम कर रहे चार बच्चों को परिजनों को सौंपा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four children engaged in child labour in Karnataka handed over to their families.
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले चार बच्चों को सीडब्ल्यूसी ने कर्नाटक से बुलवाया। बुधवार को उन्हें परिजनों को सौंपा गया। सीडब्ल्यूसी के अनुसार यह बच्चे कर्नाटक में मजदूरी का काम करते थे। अध्यक्ष प्रेरक मिश्र के निर्देश पर कर्नाटक से बुलाए गए चार नाबालिग बच्चों को उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया। अध्यक्ष ने माता- पिता को हिदायत दी है कि बालिग हुए बगैर मजदूरी करवाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीडब्ल्यूसी को पता चला कि अभिभावकों ने अपने नाबालिग बच्चों को कर्नाटक प्रदेश के बेलगाम जिले में स्थित बिस्किट (ब्रेकरी) बनाने वाली फैक्टरी में काम करने के लिए चार माह पूर्व भेजा था। बच्चे वहां काम रहे थे इसी बीच श्रम विभाग ने उक्त कारखाने पर छापा मारा। श्रम विभाग ने रेस्क्यू के बाद चारों बच्चों को सीडब्ल्यूसी बेलगाम के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसके बाद बस्ती सीडब्ल्यूसी को प्रकरण की जानकारी दी गई। इसके बाद बस्ती सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने बेलगाम से समन्वय स्थापित कर सुरक्षित चारों बच्चों को बस्ती बुलवाया। अध्यक्ष के अलावा सदस्य अजय श्रीवास्तव, सदस्य डॉ संतोष श्रीवास्तव ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन बच्चों को उनके माता पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed