सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government should include pensioners in the scope of eighth pay scale

Basti News: पेंशनर्स को आठवें वेतनमान के दायरे में शामिल करे सरकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Government should include pensioners in the scope of eighth pay scale
प्रेस क्लब में कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को प्रेस क्लब में हुई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि 21 अप्रैल को आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन की ओर से राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे जाने का निर्णय लिया है।
Trending Videos

प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने जनपदीय पदाधिकारियों को जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्देश दिया है। प्रमुख मागों में वित्त विधेयक 2025 के जरिये तिथि आधारित भेदभाव समाप्त कर पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने, कर्मचारियों के पेंशनरों के लिए अलग सीपीआई लागू करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में समाप्त करने, 65 वर्ष की उम्र के बाद हर पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने, रेल किराये में पूर्व की भांति छूट बहाल करने, आयकर से मुक्त, कोरोना काल के 18 महीने के डीए एरियर का भुगतान, पेंशनरों के 50 प्रतिशत से अधिक मंहगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, रामचंद्र शुक्ल, श्रीनाथ मिश्र, पुष्पा उपाध्याय, परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, दामोदर तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed