सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hope raised by the budget...the capacity of the district hospital will increase by 50 percent.

Basti News: बजट से जगी आस...जिला अस्पताल की बढ़ेगी 50 प्रतिशत क्षमता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hope raised by the budget...the capacity of the district hospital will increase by 50 percent.
जिला अस्पताल बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से मद आरक्षित किया गया है। इससे जिला अस्पताल की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। क्षमता वृद्धि होने से मरीजों को जहां सहूलियत मिलेगी, वहीं, इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।
Trending Videos

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी में बजट से उम्मीद जगी है। बजट की घोषणा होने से जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा भी होगी। इस विस्तार से अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी कम होगी और आपातकालीन तथा ओपीडी सेवाओं में सुधार आएगा। संसाधनों के साथ, मरीजों को अधिक व्यापक और तत्काल उपचार मिलेगा। इस विस्तार से लंबे समय तक बेड का इंतजार करने वाले मरीजों की समस्या कम हो जाएगी और वे समय पर इलाज प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में अतिरिक्त सुविधा से बच्चों के उपचार में राहत होगी। अभी जिला अस्पताल में अभी 300 बेड है, 50 प्रतिशत वृद्धि से बेड की संख्या बढ़ जाएगी, इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। अभी यहां 43 चिकित्सक कार्यरत हैं। हृदयरोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट के न होने से समस्या होती है। बजट यह संकट खत्म होने की उम्मीद है। मरीज रिंकी, संध्या और राज कुमार ने बताया कि अस्पताल में अतिरिक्त सुविधा मिलने से उपचार में आसानी होगी।
अभी ट्रामा सेंटर में सुविधाओं का टोटा है, डिजिटल एक्स-रे नहीं हो पाता है। कैंसर की 17 दवाओं पर लगने वाली पांच प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी हटाए जाने और विदेश से मंगाई जाने वाली सात और दवाएं सस्ती होने से कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी। कैंसर से पीड़ित अरुण मिश्र, शरद ने बताया कि इससे उपचार में कम बोझ पड़ेगा। दवा से कस्टम ड्यूटी हटाने से काफी राहत मिलेगी।
---
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी दवाएं सस्ती होने से तमाम मरीजों की जान बच सकेगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह फैसला काफी सराहनीय है। जिला अस्पताल की क्षमता वृद्धि से कई सेवाएं आसानी से मुहैया हो सकेंगी।
-एलके पांडेय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ
---
कैंसर की दवाएं सस्ती मिलने से मरीजों को राहत पहुंचेगी। स्पेस है और बेड़ आदि की सुविधा बढ़ेगी तो मरीजों को काफी बेहतर तरीके से उपचार की सुविधा मिल सकेगी। यह कदम सरकार का सराहनीय है। सस्ती दवा मरीजों के लिए राहत है।
-डॉ. अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष आईएमए, बस्ती
---
जिला अस्पताल की स्थिति खराब है। बजट में 50 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा से यह उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उपचार की सुविधा बेहतर होगी। कैंसर की दवा पर तो किसी प्रकार का टैक्स नहीं होना चाहिए। फ्री टैक्स से दवा सस्ती होगी, इससे राहत मिलेगी।
-शशिदर्शन त्रिपाठी, प्रवक्ता
--------
सरकार ने अस्पताल की क्षमता वृद्धि की घोषणा करके उम्मीद जगा दी है कि आसानी से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञता के आधार पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर के अभाव और संसाधनों के अभाव में कई मरीजों की जान चली जाती है। इससे संकट कम होगा।
-आलोक सिंह, प्रवक्ता
कोट
जिला अस्पताल की क्षमता वृद्धि के लिए जो घोषणा हुई है उससे कई कार्य कराने में आसानी होगी। भवन क्षमता के अनुसार बेड बढ़ाए जाएंगे। कई जरूरी संसाधनों को मजबूत बनाने में सहूलियत मिलेगी। गाइडलाइन के अनुसार कार्य होंगे।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed