फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In some places, investigations have stalled, while elsewhere, treatment relies on AYUSH practitioners.

Basti News: कहीं जांच ठप, तो कहीं आयुष चिकित्सक के भरोसे इलाज

Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
In some places, investigations have stalled, while elsewhere, treatment relies on AYUSH practitioners.
सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज का इलाज करते डाॅ पवन कुमार। स्रोत: विभाग
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को एक ही जगह जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में कुल 1,089 मरीजों ने उपचार कराया। हालांकि, कई केंद्रों पर जांच की सुविधाएं सीमित रहीं। कुछ जगह विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे और आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। वहीं कई केंद्रों पर एक्सरे की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पीएचसी बनकटी में दोपहर दो बजे तक करीब 20 मरीजों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सक डॉ. अहमद रजा खान ने मरीजों को परामर्श दिया। सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। चिकित्सक के अनुसार कांवड़ यात्रा के चलते मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय और लैब टेक्नीशियन सुभाष ने दवा वितरण और जांच में सहयोग किया।
विज्ञापन

मरीजों के तीमारदारों के अनुसार रविवार को पीएचसी का एक्सरे कक्ष बंद रहता है। उनका कहना था कि नियमित दिनों में भी फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण रिपोर्ट मोबाइल पर दी जाती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ता है। मुंडेरवा सीएचसी पर आयोजित मेले में 17 मरीज पहुंचे। वहीं ओरवाड़ा पीएचसी पर 27 मरीजों का उपचार किया गया। यहां भी एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तीन पीएचसी पर 117 मरीज, दो जगह आयुष चिकित्सक ने किया परामर्श
भानपुर तहसील क्षेत्र के तीन पीएचसी पर आयोजित मेले में कुल 117 मरीज पहुंचे। पीएचसी सगरा में 48 मरीजों का पंजीकरण हुआ। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं वितरित कीं। बुखार, खांसी, सर्दी, त्वचा में खुजली और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। कई जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। पीएचसी परसाकुतुब में 43 मरीजों का पंजीकरण हुआ। यहां एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं वितरित कीं। लैब टेक्नीशियन दीप नारायण ने 14 मरीजों की रक्त जांच की। इसमें हीमोग्लोबिन, शुगर और मलेरिया की जांच शामिल रही। पीएचसी करमहिया में 26 मरीज पहुंचे। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने परामर्श दिया और फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं वितरित कीं। यहां भी जांच की सुविधाएं सीमित रहीं।
---------
मुंडेरवा में भी सीमित रही जांच और उपचार की सुविधा
मुंडेरवा क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। यहां भी मरीजों को सभी जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। इससे कुछ मरीजों को जांच के लिए अन्य केंद्रों का रुख करना पड़ा।

------
ठंडे पानी के लिए तरसे मरीज
पीएचसी करमहिया में मरीजों और तीमारदारों को पीने के ठंडे पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। बताया गया कि कुछ दिन पहले चोर वाटर कूलर का स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए थे। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने इसकी लिखित सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed