{"_id":"6a3196b7541ced56040278f6","slug":"investigation-launched-into-viral-video-of-complainant-being-threatened-during-thana-diwas-basti-news-c-207-1-bst1015-160646-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थाना दिवस में फरियादी को धमकाने के वायरल वीडियो की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थाना दिवस में फरियादी को धमकाने के वायरल वीडियो की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुदरहा। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन को जनता के प्रति संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार करने के सख्त निर्देश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बस्ती जिले के लालगंज थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में न्याय मांगने आए एक फरियादी को पुलिस अधिकारी द्वारा खुलेआम 'बत्तीसी तोड़ने' की धमकी दी गई। इसका वीडियो वायरल हाेने पर सीओ ने जांच बैठा दी है।
जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा उर्फ कौलपुरा गांव की है। गांव के निवासी छोटेलाल पुत्र घिराऊ अपने गांव के एक रास्ते के विवाद को लेकर न्याय की आस में थाना दिवस में पहुंचे थे। वहां क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप कुमार यादव और थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक मौजूद थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान, अचानक एक चौकी इंचार्ज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने उच्च अधिकारियों के सामने ही फरियादी को धमकाते हुए कहा कि मारेंगे बत्तीसी बाहर आ जाएगा।
इस अभद्र टिप्पणी के बाद वहां मौजूद अन्य फरियादी भी असहज हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को देखते हुए जांच होने के बाद अगर मामला सही मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप कुमार यादव, सीओ रूधौली