{"_id":"6a062411e28b977ac50aa9e2","slug":"mangoes-hit-the-market-sindoori-is-being-sold-for-rs-100-per-kg-basti-news-c-207-1-bst1006-158629-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाजार में आम की दस्तक...100 रुपये किलो बिक रहा सिंदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाजार में आम की दस्तक...100 रुपये किलो बिक रहा सिंदूरी
विज्ञापन
गांधी बाजार में बिक रहा आम-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। फलों के राजा आम ने बाजार में अपनी आमद दर्ज करा दी है। फल मंडियां आम की भीनी-भीनी खुशबू से महक रही हैं। इस समय ज्यादातर बाजारों में तोतापरी और बादामी आम पहुंचा है। इस बार अच्छी पैदावार बताई जा रही है। इससे अगले 10 दिनों में कम दाम में आम खूब खाने को मिलेंगे। वहीं, 100 में एक किलो सिंदूरी आम भी बाजार में छाया हुआ है।
फल विक्रेताओं के अनुसार 20 मई से दशहरी आम बाजार में आएगा। इसकी पैदावार भी पिछले साल की तुलना में अच्छी बताई जा रही है। बाजार में सबसे पहले हैदराबाद और कर्नाटक का बादामी आम आता है। अभी ये आम दिल्ली की मंडी से आ रहा है। फल मंडी में थोक विक्रेता अख्तर ने बताया कि पिछले साल हैदराबाद में ज्यादा गर्मी पड़ने से फल समय से पहले पक गया है।
अभी रोजाना दो से तीन गाड़ी आम आ रहा है। एक गाड़ी में 15-20 टन माल होता है। आढ़ती के अनुसार मई में बादामी और तोतापरी आम की ही बिक्री होती है। तोतापरी आम की मांग सबसे ज्यादा मैंगो शेक में होती है। मई के अंतिम सप्ताह से दशहरी आम की आवक शुरू हो जाएगी। फुटकर विक्रेताओं के साथ ही सबसे ज्यादा आम की खरीदारी जूस सेंटर संचालक कर रहे हैं। फुटकर मंडी में गुणवत्ता के आधार पर तोतापरी 120-150 रुपये किलो व बादामी आम 100 में डेढ़ किलो है।
-- -
जल्द आएगा दशहरी
शास्त्री चौक पर दुकानदार सोनू ने बताया कि आम की शुरुआती खेप पहुंचते ही खरीदारों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। थोक मंडी में इनकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो के बीच है। जैसे-जैसे आम की आवक बढ़ेगी, वैसे-वैसे कीमतों में गिरावट होगी। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले दशहरी आम की आवक मई माह के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है। दशहरी आम के बाजार में आने के बाद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और दाम भी कुछ हद तक संतुलित हो सकते हैं।
-- -
सेब व अंगूर के भी बढ़ गए भाव
बाजार में सेब दो सौ रुपये किलो जबकि अंगूर 160 रुपये किलो फुटकर में बिक रहा है। बताया गया कि सेब और अंगूर स्टोर से सीधे बाजार में पहुंच रहा है, इससे महंगा हुआ है। मंडी से लेकर दुकान तक आने में फल के रेट बढ़ जा रहे हैं।
Trending Videos