{"_id":"696d3b776590ba707f0de873","slug":"mauni-amavasya-devotees-bathe-and-meditate-in-mythological-rivers-and-lakes-basti-news-c-207-1-bst1006-151546-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या : पौराणिक नदियों, सरोवरों में श्रद्धालुओं ने किया स्नान-ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या : पौराणिक नदियों, सरोवरों में श्रद्धालुओं ने किया स्नान-ध्यान
विज्ञापन
सरयू नदी के नौरहनी घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। माघ मास में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर पौराणिक नदियों, सरोवरों और देव स्थलों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। सुबह से ही लोग स्नान, ध्यान के साथ पूजन-अर्चन शुरू कर दिए। पूरे दिन यह सिलसिला चला। स्नान के बाद लोगों ने गो-दान, अन्न दान एवं जरूरतमंदों की मदद करके पुण्य अर्जित किया। वहीं जिले के विभिन्न अंचलों से तमाम श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज भी पहुंचे थे।
परशुरामपुर संवाद के अनुसार रविवार को पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम में मनोरमा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह भोर से ही पहुंचने लगे। मनोरमा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को गोदान किया। इस दौरान अन्न-वस्त्र का भी दान किया। यहां रामजानकी मंदिर में दर्शन पूजन का दौर भी दिन भर चला। इस दौरान सुख, समृद्धि की कामना की गई। लालगंज संवाद के अनुसार मोक्षेश्वर घाट के रूप में प्रसिद्ध कुआनो मनवर संगम तट पर मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं अटूट आस्था के साथ डुबकी लगाई।
दान पुण्य का सिलसिला दिन भर चला। भगवान शिव के मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक भी किया। घाट पर लगे मेले में जमकर खरीदारी भी हुई। दुबौलिया संवाद के अनुसार क्षेत्र के सरयू नदी के घाट पारा, चांदपुर, शेरवाघाट पर श्रद्धालुओं ने भोर से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी। स्नान के पहले लोग मौन व्रत भी रखे रहे। कलवारी संवाद के अनुसार सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यहां स्नान के बाद लोगाें ने यथा सामर्थ्य दान पुण्य भी किया।
यहां अधिक भीड़ होने के नाते सीओ कलवारी, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कुदरहा संवाद के अनुसार सरयू नदी के नौरहनी घाट पर भोर से ही स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद पुण्य अर्जित करने के लिए गोदान, अन्न दान आदि रस्म निभाया गया। इस दौरान पुरोहितों की तादाद देखी गई। यहां खलीलाबाद, मुंडेरवा, महादेवा, महसों, लालगंज आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे थे।
घाट पर मेले के दौरान बच्चों ने खिलौना और बड़े-बुजुर्गों ने घरेलू सामग्रियों की खरीदारी भी जमकर की। सल्टौआ संवाद के अनुसार ब्लाॅक क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव स्थित बगढ़रवा शिव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेला का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय मेले में नेपाल, बिहार, कानपुर, बुलंदशहर, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर आदि जगहों के व्यापारी यहां दुकान लगाए हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
हर्रैया थाने में हुआ सुंदरकांड पाठ
महराजगंज। मौनी अमावस्या के अवसर पर हर्रैया थाना परिसर स्थित हनुमान-शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन गायक पंकज ब्यास जी एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों की बौछार करके श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, रूदल बहादुर सिंह, संजय सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos